मुख्यस्नान के बाद ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं की आमद थमी:बदायूं में प्रवासियों ने गंगा में डुबकी लगाई, बाजार में खरीदारी की
बदायूं के मेला ककोड़ा में मुख्य स्नान के बाद बुधवार को नए श्रद्धालुओं का आना लगभग बंद हो गया। हालांकि, मेले के बाजार में रौनक बनी रही। दूसरे दिन सुबह प्रवासियों ने गंगाघाट पर डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा की। स्नान और पूजा के बाद लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचे। महिलाओं और बच्चों ने घरेलू सामान, खिलौने, खानपान और जरूरत की दूसरी चीजें खरीदीं। झूलों और मनोरंजन के दूसरे साधनों पर भी लोगों की आवाजाही रही। अब ज्यादातर श्रद्धालु अपने डेरों में ठहरे हुए हैं। बुधवार को गंगाघाट पर स्नान करने वालों का आना-जाना जारी रहा। मुख्य स्नान के दिन जैसी भीड़ नहीं थी, लेकिन घाट और बाजार में चहल-पहल बनी रही। मेले में गुरुवार से प्रवासियों के घर लौटने की उम्मीद है। बुधवार को लोग डेरों में ठहरे और बाजार में खरीदारी करते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)