नदी में डूबे युवक का 28 घंटे बाद शव मिला:दोस्तों के साथ नहाने गया था, बहकर 50 मीटर दूर गया

Nov 12, 2026 - 19:33
0
नदी में डूबे युवक का 28 घंटे बाद शव मिला:दोस्तों के साथ नहाने गया था, बहकर 50 मीटर दूर गया
जालौन में बेतवा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे 21 वर्षीय युवक का शव करीब 28 घंटे बाद गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बरामद हुआ। शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिला। युवक दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। हादसे के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव निवासी कपिल उर्फ बॉबी (21) बुधवार दोपहर दोस्तों के साथ राहिया गांव के पास बेतवा नदी में नहाने गया था। सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान कपिल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कराई। नदी में गहराई अधिक होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रही। करीब 28 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार दोपहर युवक का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर बरामद हुआ। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम शव मिलने की सूचना परिजनों तक पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। डकोर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User