NDPS एक्ट के आरोपी को 10 साल की सजा:इटावा कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया

Nov 25, 2026 - 07:11
0
NDPS एक्ट के आरोपी को 10 साल की सजा:इटावा कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया
इटावा में चार साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश सुनीता शर्मा की कोर्ट ने आरोपी पप्पू हथकटा उर्फ मोहम्मद अनवार को दोषी करार देते हुए मंगलवार को दस साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। गश्त के दौरान मिली थी सूचना फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तैनात दरोगा संजय सिंह 30 अगस्त 2022 को पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान महेरा फाटक के पास मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति नशीला पाउडर बेचने के लिए आजाद नगर टीला से सुंदरपुर मोड़ की ओर आ रहा है। पुलिस को देखकर भागने लगा सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 105 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू हथकटा उर्फ मोहम्मद अनवार पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी आजाद नगर टीला बताया। पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था। जांच पूरी होने के बाद एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की कोर्ट में हुई। साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा सरकार की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता योगेंद्र सिंह परिहार ने पैरवी की। दोनों पक्षों को सुनने और पेश किए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने पप्पू हथकटा को दोषी पाया। मंगलवार को कोर्ट ने उसे दस साल के कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना जमा नहीं करने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User