नोएडा में 40 नामजद 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा:सड़क पर नारेबाजी, रास्ता जाम करने और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता आरोप

Sep 28, 2026 - 09:46
0
नोएडा में 40 नामजद 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा:सड़क पर नारेबाजी, रास्ता जाम करने और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता आरोप
सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा और उनके साथियों समेत दो सौ लोगों पर रविवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। इन लोगों पर सड़क पर नारेबाजी, मार्ग अवरुद्ध करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता एवं मारपीट करने के आरोप हैं। इनमें 40 लोगों को नामजद किया गया है। मुकदमा चौकी प्रभारी पर्थला अंकित शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में चौकी प्रभारी ने बताया कि भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा की ओर से पर्थला फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खाली क्षेत्र में नया विद्युत कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर छह सितंबर से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। 13 सितंबर को मार्ग किया बाधित 21 सितंबर को प्रदर्शन में लाउडस्पीकर के माध्यम से संबोधन किया जा रहा था, जिससे आसपास आने-जाने वाले लोगों को परेशानी और लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सुखबीर खलीफा और उनके साथ मौजूद करीब 150-200 अन्य लोग 13 सितंबर को भी बिना अनुमति मुख्य मार्ग पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और मार्ग बाधित कर दिया। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान आरोप है कि फुटपाथ पर रखे सरकारी गमलों और अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे वहां अफरातफरी और भय का माहौल पैदा हो गया। प्रदर्शनकारियों और धरना दे रहे लोगों को हटाने व स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे और तैनात पुलिस बल के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की तथा मारपीट करने लगे। मुख्य मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User