पेश इमाम 4 दिनों तक बच्चे से करता रहा दुष्कर्म:14 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को हुई जानकारी
प्रयागराज के रसूलाबाद में 14 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप मोहल्ले की मस्जिद के पेश इमाम पर है। चार दिनों तक बच्चे के साथ दरिंदगी करने का आरोप है। घटना के बाद जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अरबी पढ़ने जाता था बच्चा
पुलिस के मुताबिक, रसूलाबाद का रहने वाला 14 वर्षीय बच्चा रोज सुबह करीब छह बजे मोहल्ले की मस्जिद में अरबी पढ़ने जाता था। वहां मस्जिद के पेश इमाम मोहम्मद जाहिद (37), निवासी शिलाखाना, तेलियरगंज, उसे पढ़ाता था।
पढ़ाई के बहाने किया यौन शोषण
आरोप है कि 11 नवंबर को पेश इमाम ने पहली बार बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार चार दिनों तक उसने बच्चे का यौन शोषण किया। आरोपी की धमकियों और डर की वजह से बच्चा किसी को कुछ नहीं बता सका और चुपचाप यह पीड़ा सहता रहा।
तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला
कुछ दिन बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने कारण पूछा तो वह रो पड़ा और अपने साथ हुई पूरी घटना बता दी। यह सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। इसके बाद पीड़ित की मां शिवकुटी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पेश इमाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि आरोपी मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)