फिरोजाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:वह दो दिन पहले ससुराल आया था, पति-पत्नी के विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका
फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। यह शव पुरानी पशु हाट के पास खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। मृतक की पहचान जसराना के औरंगाबाद निवासी वीरभान (पुत्र अमरचंद) के रूप में हुई है। वीरभान की शादी मटसेना के इटौरा निवासी संगीता (पुत्री रमेश चंद्र) से हुई थी। वह अपनी ससुराल आया हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। आशंका है कि इसी विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)