'स्वच्छता ही सेवा' अभियान:157 घंटे तक चलेगा, नारायणपुर में सफाई के बाद चमके सार्वजनिक स्थल

Sep 26, 2026 - 12:55
0
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान:157 घंटे तक चलेगा, नारायणपुर में सफाई के बाद चमके सार्वजनिक स्थल
'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के तहत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 157 घंटे का सतत महासफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को वरुणापार जोन के सब-जोन नारायणपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 15 सफाईकर्मियों की टीम ने लाल गुड़िया मोड़, वीडीए कॉलोनी, पंचकोशी रोड, नारायणपुर पार्क और इंफिनिटी हॉस्पिटल के आसपास की सड़कों व नाले-नालियों की सफाई की। कूड़े और मलबे के उठान के साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। प्रशासन ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और घर-घर पहुंचने वाली नगर निगम की गाड़ियों में ही कूड़ा डालने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User