उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र में फर्जीवाड़े के आरोप में लेखपाल पर केस:हरदोई में मृत महिला के नाम से शिकायत देने का आरोप, दो पर मुकदमा

Nov 27, 2026 - 07:22
0
उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र में फर्जीवाड़े के आरोप में लेखपाल पर केस:हरदोई में मृत महिला के नाम से शिकायत देने का आरोप, दो पर मुकदमा
हरदोई में मृतक की संपत्ति के उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र में कथित फर्जीवाड़े, मृत महिला के नाम से शिकायत देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लेखपाल समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 16 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर गुरुवार दोपहर 1:58 बजे गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई। रेखा अग्निहोत्री के नाम से शिकायत देने का आरोप शहर कोतवाली क्षेत्र के देविनपुरवा के रहने वाले अरुण अग्निहोत्री उर्फ अरुण कुमार की शिकायत पर रेनू देवी निवासी बनी खारा, थाना अतरौली और सदर तहसील के हल्का लेखपाल संदीप शुक्ला को आरोपी बनाया गया है। अरुण के अनुसार, 31 जुलाई 2025 को उनके खिलाफ रेखा अग्निहोत्री के नाम से थाना बघौली में शिकायत दी गई थी। बाद में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिली शिकायत की प्रति से उन्हें पता चला कि शिकायतकर्ता के रूप में रेनू देवी का नाम था, जबकि रेखा अग्निहोत्री की मौत हो चुकी थी। मृतक भाई की संपत्ति के लिए फर्जीवाड़े का आरोप आरोप है कि रेनू देवी ने अरुण के मृतक भाई अश्वनी कुमार उर्फ शोनू की संपत्ति हासिल करने के लिए कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र लिया। लेखपाल संदीप शुक्ला पर बिना ठीक से जांच किए गलत रिपोर्ट लगाने और इस मामले में मिलीभगत करने का आरोप है। परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत अरुण ने शिकायत में खुद और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। उन्होंने अपने मृतक भाई के बेटे अंश के लापता होने की बात भी कही है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR अरुण के मुताबिक, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत का रुख किया। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हो पाई। प्रभारी शहर कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User