मथुरा में माथुर-चतुर्वेद समाज को धमकी, FIR की मांग:एसपी सिटी से मिले लोग, कहा-साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाए

Nov 24, 2026 - 22:24
0
मथुरा में माथुर-चतुर्वेद समाज को धमकी, FIR की मांग:एसपी सिटी से मिले लोग, कहा-साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाए
मथुरा में सोशल मीडिया पर माथुर चतुर्वेद समाज के खिलाफ कथित अभद्र और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करने का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को समाज के लोगों ने एसपी सिटी राजीव कुमार से मुलाकात कर आरोपी नरेंद्र सिंह रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। घरों में घुसकर कार्रवाई करने की धमकी का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नरेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर पूरे माथुर चतुर्वेद समाज को सबक सिखाने और लोगों के घरों में घुसकर कार्रवाई करने जैसी बातें लिखी हैं। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से लोगों में भय और आक्रोश है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला गंभीर मामला बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच कराने की मांग इस मामले में राहुल चतुर्वेदी ने सीओ सिटी मथुरा को अलग से शिकायती प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। इसमें सोशल मीडिया पर उपलब्ध पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। एसपी सिटी ने जांच का दिया आश्वासन एसपी सिटी से मुलाकात करने वालों में राहुल चतुर्वेदी, मोनू चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, संदेश पाठक, अनमोल चतुर्वेदी और दाऊ सहित अन्य लोग शामिल रहे। एसपी सिटी ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाज के लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की, ताकि इस तरह की कथित धमकियों पर रोक लगे और सामाजिक सौहार्द बना रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User