11 हजार दीप जलाकर अयोध्या में मनाई देव दीपावली:सरयू की महाआरती हुई, श्रद्धालु निहाल हो उठे,संत मुदित

Nov 24, 2026 - 22:24
0
11 हजार दीप जलाकर अयोध्या में मनाई देव दीपावली:सरयू की महाआरती हुई, श्रद्धालु निहाल हो उठे,संत मुदित
अयोध्या में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सरयू तट स्थित नित्य आरती सेवा समिति के स्थल पर समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम की ओर से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने 11हजार दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई। संस्था की ओर से यह आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम में नित्य आरती सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज का सानिध्य रहा। सरयू तट पर 11हजार दीपों की रोशनी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। संस्था ने दीपदान कर सरयू मैया की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि देव दीपावली का पर्व हमें दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। संस्था आगे भी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करती रहेगी वहीं नित्य आरती सेवा समिति के अध्यक्ष सीताराम महाराज ने कहा कि सुरेश यादव लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में जुटे हैं। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और जरूरतमंदों की मदद करना महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कामना व्यक्त की कि जनता की सेवा करने वाले सुरेश यादव को विधायक बनने का अवसर मिले, ताकि वह और व्यापक स्तर पर लोगों की सेवा कर सकें इस दौरान सरयू तट पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुकेश दास शास्त्री, श्याम शास्त्री, प्रदुम पांडेय, रवि शंकर मिश्रा,अमित ,अनुज, मयंक दास शास्त्री, रुद्रा, सोमई निषाद, दुर्गा माझी, रामू यादव ,शिव यादव, रजनीकांत तिवारी, कर्मवीर यादव, रवि यादव, शिवमंगल यादव राधे राधे सहित ,साधु संत संस्था से जुड़े हुए पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User