रामपुर धोबिया गांव के पास सड़क पर तेंदुआ दिखा:बहराइच में ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और पिंजड़ा लगाने की मांग की
रामपुर धोबिया गांव के पास सोमवार देर रात सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार देर रात तेंदुआ सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया। इसकी खबर आसपास के गांवों में फैलते ही लोग सतर्क हो गए। ग्रामीणों को जंगली जानवर के हमले की आशंका सता रही है। कुछ लोगों ने शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलने से परहेज करना शुरू कर दिया है। देखिए दो तस्वीरें… पहले भी पकड़े जा चुके हैं दो तेंदुए ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की आवाजाही देखी जाती रही है। हाल ही में आसपास के गांवों के पास वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरों में दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के आसपास निगरानी टीम तैनात करने और तेंदुए की लोकेशन पता लगाने की मांग की है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पिंजड़ा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)