पिकअप की बोलेरो से टक्कर में दो युवकों की मौत:प्रतापगढ़ में दो लोग गंभीर घायल, ड्राइवर मौके से फरार
प्रतापगढ़ में सोमवार देर रात बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। रात 10:30 बजे हुआ हादसा हादसा फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर-जगनीपुर मार्ग पर कबीर आश्रम बिच्छूर के पास हुआ। जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव के चार युवक बोलेरो से जा रहे थे। सोमवार रात करीब 10:30 बजे सामने से आ रही पिकअप ने बोलेरो में टक्कर मार दी। दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम हादसे में बोलेरो चला रहे प्रदीप सरोज (24), और सुंदर सरोज (19), की मौत हो गई। दोनों जौनपुर के रायपुर कला गांव के रहने वाले थे। बोलेरो में सवार वकील सरोज (18) और शिवम सरोज (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सूचना पर बीरापुर चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रदीप और सुंदर को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष असलम खान भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ मोर्चरी भेजे गए हैं। हादसे के बाद से फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)