बिहार से 5 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें:मुंबई-बेंगलुरु का सफर होगा आसान, देखिए शेड्यूल
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम यात्रा सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन बिहार से गुजरात, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनमें दानापुर से अहमदाबाद, एर्नाकुलम और बेंगलुरु, सहरसा से मुंबई तथा दरभंगा से मैसूर के लिए सेवाएं शामिल हैं। दानापुर–अहमदाबाद स्पेशल गाड़ी संख्या 03223 दानापुर–अहमदाबाद वन-वे स्पेशल 25 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए चलेगी। ट्रेन दानापुर से रात 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें 5 सामान्य, 13 स्लीपर और 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, बीना, उज्जैन, रतलाम, गोधरा और आनंद सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। दानापुर–एर्नाकुलम स्पेशल गाड़ी संख्या 03221 दानापुर–एर्नाकुलम वन-वे स्पेशल 26 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए संचालित होगी। दानापुर से रात 10:45 बजे छूटने वाली यह ट्रेन तीसरे दिन रात 3:00 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। ट्रेन में 11 सामान्य, 8 स्लीपर, 1 भोजनालय और 2 एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे। यह सेवा नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई क्षेत्र, कोयंबटूर और त्रिशूर होते हुए केरल के एर्नाकुलम तक जाएगी। बेंगलुरु के लिए स्पेशल गाड़ी संख्या 03241 दानापुर–बेंगलुरु कैंट स्पेशल 25 नवंबर को एक फेरे के लिए चलेगी। दानापुर से शाम 8:45 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन रात 1:00 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। वापसी के लिए गाड़ी संख्या 03242 बेंगलुरु–दानापुर स्पेशल 28 नवंबर को बेंगलुरु कैंट से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में 6 सामान्य, 12 स्लीपर और 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच होंगे। सहरसा–मुंबई अनारक्षित स्पेशल गाड़ी संख्या 05587 सहरसा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल 25 नवंबर को चलेगी। यह सहरसा से शाम 5:45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5:30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 05588 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–सहरसा 27 नवंबर को सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 10:00 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 11 सामान्य, 8 स्लीपर और 2 एलएसआरडी सहित कुल 22 कोच होंगे। दरभंगा–मैसूर स्पेशल गाड़ी संख्या 05513 दरभंगा–मैसूर वन-वे स्पेशल 27 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए चलेगी। दरभंगा से सुबह 4:20 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे मैसूर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 13 एसी तृतीय श्रेणी और 2 एसएलआर सहित कुल 19 कोच होंगे। यह पटना, दानापुर, प्रयागराज, इटारसी, पुणे, बेंगलुरु सिटी और मंड्या होते हुए मैसूर तक जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)