रायबरेली में जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत:हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Sep 26, 2026 - 22:19
0
रायबरेली में जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत:हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
रायबरेली के कुबरी खेड़ा गांव में शनिवार रात एक किशोरी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। कुबरी खेड़ा निवासी राजेंद्र की बेटी ज्योति पिछले करीब एक दशक से अपने दादा कल्लू के साथ रह रही थी। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User