मैनपुरी में छप्पर ठीक करते समय ढही दीवार, 2की मौत:5 लोग गंभीर घायल, मलबे में दबे थे 7 लोग

Sep 26, 2026 - 22:19
0
मैनपुरी में छप्पर ठीक करते समय ढही दीवार, 2की मौत:5 लोग गंभीर घायल, मलबे में दबे थे 7 लोग
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक मकान का छप्पर ठीक करने के दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। हादसे के वक्त काम कर रहे और आसपास मौजूद 7 लोग मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़िए… सीतापुर गांव में शनिवार शाम को कुछ लोग छप्पर की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सहारा दे रही दीवार ढह गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ शैलू और 45 वर्षीय सुधीर पुत्र रामदास के रूप में हुई है। घायलों में 15 वर्षीय मोहन, राजीव, राधेकिशन, रंजीत और जयचंद शामिल हैं। सूचना मिलते ही दन्नाहार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही दन्नाहार थाना प्रभारी शत्रुंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे सभी 7 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दन्नाहार थाना प्रभारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सुधीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User