देवरिया में 133 ECCE एजुकेटर को नियुक्ति पत्र मिले:BSA ने पसंद के स्कूल आवंटित कर तुरंत जॉइन करने के दिए निर्देश
देवरिया बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राम जियावन मौर्य ने गुरुवार दोपहर 3 बजे 133 चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे पहले 5 नवंबर को DIET रामपुर कारखाना में इन अभ्यर्थियों से खाली पदों के लिए अपनी पसंद के स्कूलों के ऑनलाइन विकल्प भरवाए गए थे, जिसके आधार पर उन्हें स्कूल दिए गए हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले 133 अभ्यर्थियों का हुआ चयन ECCE (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) एजुकेटर की लिखित परीक्षा में कुल 141 अभ्यर्थी पास हुए थे। इनमें से 133 अभ्यर्थियों ने स्कूल आवंटन प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी पसंद के विकल्प चुने, जिन्हें जनपदीय चयन समिति द्वारा प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियुक्ति पत्र दे दिए गए। निपुण भारत मिशन को मिलेगी रफ्तार BSA डॉ. राम जियावन मौर्य ने सभी नवनियुक्त एजुकेटरों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अपील की। इन एजुकेटरों की नियुक्ति 3 से 6 साल के बच्चों की शुरुआती देखभाल और पढ़ाई के साथ-साथ निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए की गई है। इनकी पोस्टिंग उन परिषदीय स्कूलों में की गई है, जिनके परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)