साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी जा रहे 14 युवा:ललितपुर के तुवन चौराहे पर स्वागत, नशा मुक्त भारत का संदेश दे रहे

Nov 27, 2026 - 12:05
0
साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी जा रहे 14 युवा:ललितपुर के तुवन चौराहे पर स्वागत, नशा मुक्त भारत का संदेश दे रहे
कश्मीर से कन्याकुमारी जा रहे 14 सदस्यीय साइकिल दल का शुक्रवार सुबह 9 बजे ललितपुर के तुवन चौराहे पर स्वागत किया गया। मोहित निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर दल को सागर के लिए रवाना किया। दल के सदस्य रविन्द्र ने दैनिक भास्कर को बताया कि यह साइकिलिंग एक्सपीडिशन का चौथा संस्करण है। यात्रा 19 नवंबर को कश्मीर से शुरू हुई थी और कन्याकुमारी तक 3,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दो तस्वीरें देखें रविन्द्र के मुताबिक, दल अब तक करीब 1,400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका है। सदस्य रोजाना लगभग 200 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं। इस अभियान का मकसद नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ स्वास्थ्य, फिटनेस और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। दल नशे के खतरों के बारे में भी जागरूकता फैला रहा है। यह पहल भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस को समर्पित है। इससे अभियान में देशभक्ति और राष्ट्रीय सेवा का संदेश भी शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User