मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद टीचर की तबीयत बिगड़ी:फर्रुखाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nov 27, 2026 - 12:05
0
मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद टीचर की तबीयत बिगड़ी:फर्रुखाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम
फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के कुइया धीर गांव निवासी 48 साल के टीचर अर्जुन सिंह की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वह मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद बिगड़ी हालत अर्जुन सिंह सरकारी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। बताया गया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह भी टहलने गए थे। घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मृतक के परिवार में एक बेटा वैभव है। शिक्षक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिक्षक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User