फिरोजाबाद में जेवरात चोरी के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार:रिश्तेदारी में रहने के दौरान हुई चोरी का आरोप, जेल भेजा

Nov 24, 2026 - 22:08
0
फिरोजाबाद में जेवरात चोरी के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार:रिश्तेदारी में रहने के दौरान हुई चोरी का आरोप, जेल भेजा
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रिश्तेदारी में घर आईं मां-बेटी पर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को मुस्तफाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अलमारी से गायब मिले थे जेवरात मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के कृष्णा बिहार स्टेशन रोड का है। यहां निवासी गोपाल दत्त पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की रात उनके रिश्तेदार पंकज शुक्ला और उसका साला सौरभ अवस्थी उनके घर आए थे। रिश्तेदारी के चलते दोनों को घर पर ठहराया गया था। आरोप है कि 13 सितंबर को उनके जाने के बाद गोपाल दत्त ने अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। शिकायतकर्ता ने रिश्तेदारों से आभूषणों के बारे में जानकारी मांगी तो आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने 20 सितंबर को थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया। जांच में सामने आए मां-बेटी के नाम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पंकज शुक्ला की पत्नी और बेटी के नाम भी सामने आए। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुस्तफाबाद रोड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फर्रुखाबाद की रहने वाली हैं आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संगीता शुक्ला पत्नी पंकज शुक्ला और श्रेया शुक्ला पुत्री पंकज शुक्ला के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से फर्रुखाबाद की निवासी बताई गई हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User