'सेवा शिखर सम्मान समारोह':पद्मश्री डॉ.अनिल कुमार रस्तोगी, ओलंपियन सुजीत सहित कई विभूति सम्मानित

Sep 26, 2026 - 21:12
0
'सेवा शिखर सम्मान समारोह':पद्मश्री डॉ.अनिल कुमार रस्तोगी, ओलंपियन सुजीत सहित कई विभूति सम्मानित
लखनऊ में खुशी फाउंडेशन और दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के सभागार में सेवा शिखर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कला-संस्कृति, चिकित्सा, खेल, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, शिक्षा, उद्यमिता और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ पूर्वी विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने की। प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि समाज को ऐसा दर्शन चाहिए जिसमें राजनीति के बजाय ‘लोक’ केंद्र में हो। उन्होंने कहा कि राजनीति और समाज की भूमिका अलग है तथा सामाजिक संस्कृति को मजबूत करना आज की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही प्रतिभाओं का सम्मान ऐसे आयोजनों को सार्थक बनाता है। मुख्य अतिथि ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन कठिन कार्य है, जिसे संस्थाओं ने प्रभावी ढंग से किया है। विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि समाज की प्रगति समर्पण, साहस और निरंतर प्रयास करने वाले लोगों के योगदान से होती है। पीएसआई इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर समरेन्द्र बेहरा और भाजपा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने भी सम्मानित प्रतिभाओं के योगदान की सराहना की। सेवा शिखर सम्मान से पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी, डॉ. एम.एल.बी. भट्ट, डॉ. आशुतोष कुमार दुबे, निशा सिंह, डॉ. निरुपमा सिंह, डॉ. उर्वशी साहनी, ओलंपियन सुजीत कुमार, रमा अरुण त्रिवेदी समेत विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सेवा गौरव सम्मान भी प्रदान किए गए। पीहू द्विवेदी की गणेश वंदना और गार्गी द्विवेदी के नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, खुशी फाउंडेशन और मैक्स अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User