शादी का झांसा देकर 6 साल तक बनाए संबंध:लखनऊ में धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव डालता था, सोशल मीडिया से हुआ था संपर्क
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि आरोपी शादी से पहले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता था। आरोपी युवक कहता था कि धर्म नहीं बदलने पर शादी नहीं करेगा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी मोहम्मद आमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सऊदी अरब में रहता था। सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती मड़ियांव थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 18 नवंबर को महिला थाना द्वितीय में लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि करीब छह साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती सऊदी अरब में रहने वाले मोहम्मद आमान से हुई थी। करीब दो साल बाद आरोपी लखनऊ आया। शादी का वादा कर बनाए संबंध युवती के मुताबिक, आमान ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने चार साल के दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता था। वह धर्म बदलने पर ही शादी करने की बात कहता था। शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद महिला थाना द्वितीय पुलिस ने बुधवार को मोहम्मद आमान के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, टीम ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)