लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया दीपदान:कार्तिक पूर्णिमा पर जन भवन में गंगा आरती; अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी दीप जलाए
लखनऊ में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को जन भवन परिसर में दीपदान और गंगा आरती हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूजा-अर्चना की और मां गंगा की आरती में शामिल हुईं। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसाद बांटा। जन भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और परिसर में रहने वाले लोगों ने भी दीप जलाए और सामूहिक रूप से मां गंगा की आरती की। देखिए 3 तस्वीरें… सुरक्षा कर्मियों ने किया गरबा जन भवन परिसर में गंगोत्री से गंगासागर तक दीपदान किया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता समेत जन भवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)