सहारनपुर में ऑफिस के बाहर से बाइक-चोरी करने वाला अरेस्ट:2 महीने बाद चोरी हुई बाइक बरामद, गैंगस्टर समेत 6 मुकदमों में नाम

Nov 05, 2026 - 20:27
0
सहारनपुर में ऑफिस के बाहर से बाइक-चोरी करने वाला अरेस्ट:2 महीने बाद चोरी हुई बाइक बरामद, गैंगस्टर समेत 6 मुकदमों में नाम
सहारनपुर के जनकपुरी इलाके में ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे अमित कश्यप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की। थानाध्यक्ष प्रदीप चीमा ने बताया कि आरोपी पहले भी वाहन चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी और चोरी का माल मिलने से जुड़े छह मुकदमे दर्ज हैं। मामला ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का है। सड़क दूधली निवासी शिवम पुत्र मुकेश कुमार की स्प्लेंडर प्लस बाइक 8 सितंबर को उनके ऑफिस के सामने से चोरी हो गई थी। शिवम ने बाइक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद 9 सितंबर को शिवम ने जनकपुरी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू की थी। करीब दो महीने बाद गुरुवार शाम को जनकपुरी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से आगे रजवाहे की पटरी के पास अमित कश्यप को गिरफ्तार किया। वह रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के जंधेड़ा बुड्डाखेड़ा गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह पुष्पांजलि विहार में पराग डेयरी के सामने फौजी के मकान में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने अमित के पास से शिवम की बाइक बरामद की। बरामदगी के बाद मुकदमे में अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी व्योम बिंदल के मुताबिक, अमित के खिलाफ कोतवाली नगर, जनकपुरी और सदर बाजार थानों में चोरी और चोरी का माल मिलने से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई थी। पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जानकारी जुटा रही है। बाइक बरामद करने वाली टीम में सब-इंस्पेक्टर विनय कुमार, हेड कांस्टेबल बालेन्द्र और कांस्टेबल मोहन शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User