गन्ने की ट्रॉली पलटने से युवक दबा, मौत:लखीमपुर में ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली को मारी टक्कर

Nov 28, 2026 - 00:08
0
गन्ने की ट्रॉली पलटने से युवक दबा, मौत:लखीमपुर में ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली को मारी टक्कर
लखीमपुर खीरी में फरधान-मोहम्मदी मार्ग पर शुक्रवार देर रात को भूसी से लदे ट्रक की टक्कर से गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से गुमटी पर चाय पी रहे 30 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गई। हादसा रतसिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भूसी लदे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पास में बनी गुमटी पर पलट गई। उस समय नरेंद्र गुमटी में बैठकर चाय पी रहा था। वह ट्रॉली के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से फरधान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नरेंद्र पुत्र हरे राम लोन पुरवा का रहने वाला था। थाना प्रभारी राज बहादुर सिंह ने बताया कि घायल युवक की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User