शराब की दुकान में चोरी करने वाला मुठभेड़ में पकड़ाया:पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, शराब की दुकानों में करते थे चोरी

Nov 22, 2026 - 22:52
0
शराब की दुकान में चोरी करने वाला मुठभेड़ में पकड़ाया:पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, शराब की दुकानों में करते थे चोरी
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इलाके में अलग-अलग स्थानों पर लगातार चोरी की वारदात कर रहे थे। दुकान मालिक गौरव जायसवाल पुत्र शिव नारायण निवासी मकान नंबर 433, मुंशीगंज, सीतापुर रोड ने बताया कि चोर रात करीब 2:30 बजे दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे। आरोपियों ने दुकान में रखे करीब 45 हजार रुपये और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं। सुबह करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस का आरोपियों से सामना हो गया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User