श्रीराम ग्रुप और सी-डैक के बीच एमओयू:छात्रों को मिलेगा एआई व उन्नत कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण

Sep 26, 2026 - 18:27
0
श्रीराम ग्रुप और सी-डैक के बीच एमओयू:छात्रों को मिलेगा एआई व उन्नत कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के बीच शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा उद्योगोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सी-डैक दिल्ली के वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रमुख जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ सलाहकार अरविंद कुमार, वैज्ञानिक एवं ग्रुप हेड अपूर्व कोहली, डॉ. शोएब अली और डॉ. रिचा चौधरी ने उन्नत कंप्यूटिंग व तकनीकी शिक्षा में सहयोग की संभावनाओं पर विचार रखे। संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि तकनीकी बदलाव के दौर में विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना जरूरी है। इस समझौते से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उन्नत कंप्यूटिंग और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। निदेशक प्रो. (डॉ.) अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह एमओयू शैक्षणिक वातावरण को तकनीक-केंद्रित बनाने में सहायक होगा। इस अवसर पर डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. अंकुर कुमार, डॉ. सुचित्रा त्यागी और निशांत राठी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User