शूटरों ने रिमांड के दौरान सुरक्षा मांगी:अंकित बालियान हत्याकांड में 30 नवंबर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला; बुलेटप्रूफ जैकेट और वीडियोग्राफी की मांग

Nov 27, 2026 - 19:11
0
शूटरों ने रिमांड के दौरान सुरक्षा मांगी:अंकित बालियान हत्याकांड में 30 नवंबर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला; बुलेटप्रूफ जैकेट और वीडियोग्राफी की मांग
कैराना में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद दो शूटरों के पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर सोमवार को फैसला आ सकता है। शुक्रवार को कोर्ट में दोनों आरोपियों के वकील आशीष तिवारी और अभियोजन पक्ष के बीच रिमांड को लेकर काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय कर दी। शुक्रवार को दिल्ली से कैराना पहुंचे अधिवक्ता आशीष तिवारी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर दूसरी बार सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा- यदि दोनों आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर होता है, तो तिहाड़ जेल से शामली लाने और वापस ले जाने के दौरान उन्हें हथकड़ी, बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई जाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। एनकाउंटर की आशंका जताकर मांगी सुरक्षा दोनों आरोपियों ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान एनकाउंटर की आशंका जताई है। इसी आधार पर उन्होंने अदालत से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई सोमवार तक टाल दी। एएसपी के मुताबिक, सोमवार को रिमांड के संबंध में फैसला आ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User