सिद्धार्थनगर में तीन दिन की बारिश के बाद बदला मौसम:हल्की धूप निकली, बाणगंगा के सभी 16 फाटक खुले; नदियों का जलस्तर घटा

Sep 27, 2026 - 10:26
0
सिद्धार्थनगर में तीन दिन की बारिश के बाद बदला मौसम:हल्की धूप निकली, बाणगंगा के सभी 16 फाटक खुले; नदियों का जलस्तर घटा
सिद्धार्थनगर जिले में तीन दिन की लगातार बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम बदल गया। शनिवार रात तक बारिश जारी रही, पर रविवार सुबह आसमान साफ हो गया और हल्की धूप निकली। इससे लोगों को राहत मिली। बादल अभी भी छाए हैं। बारिश से बीते तीन दिनों तक जिले का जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान गिरा और ठंडक बढ़ी। अब धूप निकलने से दिनचर्या सामान्य हो रही है। लगातार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा था, जिसमें अब कमी आ रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, जिले की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। बाणगंगा नदी का जलस्तर कम होने पर बैराज के सभी 16 फाटक खोल दिए गए हैं। राप्ती (बांसी, परसोहन घाट), बूढ़ी राप्ती (मुंहचोरवा घाट), ककरही पुल, आलमनगर, कूड़ा नदी, घोघी और जमुआर नाले का जलस्तर भी नीचे आया है। फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, पर प्रशासन नदियों पर नजर बनाए हुए है। तीन दिन तक बारिश के बाद अब मौसम खुलने से जिले में एक साथ दो तस्वीरें दिखाई दे रही हैं- एक तरफ खेतों और नदियों में बारिश का असर है तो दूसरी ओर रविवार सुबह निकली हल्की धूप ने लोगों को राहत दी है। आने वाले घंटों में मौसम का रुख क्या रहता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User