सीतापुर में बारिश में कच्चा मकान गिरा, महिला की मौत:मलबे में दबकर तोड़ा दम, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के किशन खेड़ा गांव में रविवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर रूपरानी (पत्नी बच्चूलाल) की मौत हो गई। रूपरानी किशन खेड़ा गांव की ही रहने वाली थीं। सुबह करीब पांच बजे रूपरानी अपने कच्चे मकान में थीं, तभी बारिश के बीच मकान अचानक ढह गया। वह मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी कसमंडा भेजा। पुलिस शव का पंचायतनामा कर रही है। इस घटना की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)