मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:बाइक से आगरा की तरफ जा रहे थे, पीछे से मारी टक्कर; चालक फरार

Sep 27, 2026 - 15:34
0
मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:बाइक से आगरा की तरफ जा रहे थे, पीछे से मारी टक्कर; चालक फरार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में उत्तरी बाईपास पर कंजौली घाट के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है, इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आगरा जाते समय पीछे से मारी टक्कर मृतक की पहचान गांव मड़ौरा निवासी नेत्रपाल (40) पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नेत्रपाल रविवार सुबह किसी काम से बाइक से आगरा की ओर जा रहे थे। उत्तरी बाईपास पर कंजौली घाट के पास पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना बलदेव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेत्रपाल की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, वह परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। उनकी अचानक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User