संभल में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद:बारिश और जलभराव के बाद डीएम के निर्देश पर 28 सितंबर को अवकाश घोषित
संभल में भारी बारिश को देखते हुए 28 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेजों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को जिले में 60 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि रविवार शाम 7:30 बजे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर 28 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सभी बोर्ड के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश की सूचना तत्काल शिक्षकों, अभिभावकों और संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)