शाहपुर में आंगन उत्सव कार्यक्रम आयोजित:आंगनबाड़ी केंद्रों केंद्रों पर गोद भराई, गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण किट

Sep 27, 2026 - 21:03
0
शाहपुर में आंगन उत्सव कार्यक्रम आयोजित:आंगनबाड़ी केंद्रों केंद्रों पर गोद भराई, गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण किट
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय निर्देशों के तहत चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाहपुर मंडल में ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष रूबी सैनी ने विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। रूबी सैनी ने ग्राम गढ़ी नोआबाद, शिकारपुर, हुसैनपुर कला और पराशोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोद भराई की रस्म कराई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को फलाहार और पोषण सामग्री की किट भेंट की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। रूबी सैनी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्थानीय महिलाओं का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User