सपा विधायक पल्लवी पर आशीष पटेल बोले-भगवान सद्बुद्धि दे:प्रयागराज में कहा-प्रदेश 4 हिस्सों में बंटता तो पटेल सीएम क्यों नहीं?

Sep 26, 2026 - 23:26
0
सपा विधायक पल्लवी पर आशीष पटेल बोले-भगवान सद्बुद्धि दे:प्रयागराज में कहा-प्रदेश 4 हिस्सों में बंटता तो पटेल सीएम क्यों नहीं?
प्रयागराज में उप्र के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल ने अपनी पत्नी की सगी बहन और सपा विधायक पल्लवी पटेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनेलाल पटेल ने कभी चुनाव जीतने के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और न ही कभी किसी दूसरे दल के सिंबल पर चुनाव लड़ा। जो लोग उनके सिद्धांतों की हत्या करके दूसरे के सिंबल पर चुनाव लड़ते हैं, उनके लिए वह भगवान से सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हैं। ‘डॉ. पटेल बड़े मसीहा थे, सिद्धांतों से नहीं किया समझौता’ कार्यकर्ता सम्मेलन में आशीष पटेल ने कहा कि डॉ. पटेल एक बड़े मसीहा थे। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए कभी किसी तरह का समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि सोनेलाल पटेल ने हमेशा अपने सिद्धांतों के आधार पर राजनीति की और कभी किसी दूसरे के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने कहा, “डॉक्टर पटेल कभी दूसरे के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़े। अब आप उसके बारे में क्या मुझसे पूछना चाहते हैं, जो डॉक्टर साहब के सारे सिद्धांतों की हत्या करके दूसरे के सिंबल पर चुनाव लड़े?” ‘चार हिस्सों में बंटेगा प्रदेश तो पटेल मुख्यमंत्री क्यों नहीं?’ प्रदेश के चार हिस्सों में विभाजन और मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर भी आशीष पटेल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश चार हिस्सों में बांटने की बात कही जा रही है तो फिर किसी पटेल को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाना चाहिए। आशीष पटेल ने कहा कि सत्ता में आने वाली हर पार्टी को अलग-अलग सामाजिक वर्गों को मुख्यमंत्री बनने का अवसर देना चाहिए। उनके मुताबिक इससे वास्तविक सामाजिक न्याय स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ेगा। कांग्रेस को बताया दिशाहीन, अखिलेश पर भी हमला आशीष पटेल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरुआत से ही दिशाहीन रही है। वहीं समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के पीडीए की राजनीति के दावे पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खुद को पीडीए का नायक बताने वाले अखिलेश यादव के पास अब कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने 2017 और 2022 के चुनावों का जिक्र करते हुए 2027 में भी सपा की हार का दावा किया और कहा कि इसके बाद अखिलेश यादव अंत में घर बैठ जाएंगे। ‘2027 में अपना दल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण’ आशीष पटेल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अपना दल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User