सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया तय, टिकट बुकिंग भी शुरू:स्लीपर 365, एसी-थ्री इकोनामी 885, एसी-थ्री 965 और एसी सेकेंड 1360 रुपए

Nov 27, 2026 - 08:29
0
सरयू-कमला एक्सप्रेस का किराया तय, टिकट बुकिंग भी शुरू:स्लीपर 365, एसी-थ्री इकोनामी 885, एसी-थ्री 965 और एसी सेकेंड 1360 रुपए
: भारत-नेपाल के पारंपरिक संबंधों की मजबूती के लिए भारतीय रेलवे की ओर से अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए चलाई गई सरयू-कमला एक्सप्रेस (15595/15596) ट्रेन का किराया आइआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) ने तय कर दिया है। हर सोमवार जनकपुर और शनिवार को अयोध्या कैंट से रवाना होगी किराया सूची आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपलोड होते ही गुरुवार से ही टिकट की आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह साप्ताहिक ट्रेन 28 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को जनकपुरधाम (नेपाल) स्टेशन से और 30 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट स्टेशन से रवाना होगी। अयोध्या कैंट से यह ट्रेन शाम 17:50 बजे रवाना होगी जनकपुर से यह ट्रेन (संख्या-15595) अपराह्न 13:10 बजे चल कर अगले दिन सुबह 08:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी, जबकि अयोध्या कैंट से यह ट्रेन (संख्या-15596) शाम 17:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर में 12:40 बजे जनकपुर पहुंचेगी। भारतीय रेलवे के निर्देश पर आइआरसीटीसी की ओर से गुरुवार को वेबसाइट पर अपलोड किए गए। सरयू-कमला एक्सप्रेस के विवरण के अनुसार इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने पर यात्रियों को प्रति व्यक्ति 365 रुपये, वातानुकूलित श्रेणी तीन इकोनामी में 885 रुपये, वातानुकूलित श्रेणी तीन में 965 रुपये और वातानुकूलित श्रेणी दो में 1360 रुपये चुकाना होगा। गुरुवार को वेबसाइट पर विवरण अपलोड किया गया जनकपुर व अयोध्या से अलग-अलग श्रेणियों का किराया एक समान है। गुरुवार को वेबसाइट पर विवरण अपलोड होने के कुछ घंटे बाद ही टिकटों की आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User