सुल्तानपुर में हादसा, करंट लगने से व्यक्ति की मौत:बिजली के खंभे में उतरे करंट से गई जान, तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

Sep 27, 2026 - 14:45
0
सुल्तानपुर में हादसा, करंट लगने से व्यक्ति की मौत:बिजली के खंभे में उतरे करंट से गई जान, तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग एक व्यक्ति की बिजली के करंट से मौत हो गई। 50 साल का व्यक्ति बिजली के खंभे के स्टे रॉड की चपेट में आ गया था। बिरसिंहपुर गांव के रहने वाले मलहु धुरिया (50) रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पानी लेने गए थे। बताया गया कि बिजली के खंभे का स्टे रॉड करंट वाला था। जैसे ही मलहु ने इसे छुआ, वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें आनन फानन में बिरसिंहपुर के 100 बेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच शुरू किया है। बताया जा रहा है कि मृतक मलहु पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बिरसिंहपुर अंडरपास के नीचे चाय की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बेटे महेंद्र, शैलेंद्र और जितेंद्र हैं। महेंद्र और शैलेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि जितेंद्र अविवाहित है। वही मृतक के दो बड़े भाई ननकऊ 55 और पलटू 60 हैं। मृतक कमला देवी लगभग 80 का रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User