फतेहपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकेवर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बकेवर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69/127(4) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत केस नंबर 126/2026 दर्ज था। पुलिस को इस मामले में आरोपी की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। रविवार 27 सितंबर की सुबह बकेवर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी मानेंद्र पुत्र रमेश कुशवाहा (उम्र करीब 18 वर्ष) को हरदासपुर, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर से गिरफ्तार किया। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने तहरीर दिया कि शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और जब शादी करने का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी।जिस पर युवती के तहरीर के आधार पर शनिवार के दिन मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध रोकने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी दिवाकर सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल कृष्णकरण पटेल और कांस्टेबल ब्रजेश वर्मा शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)