सुलतानपुर में योजना के 722 आवेदन बैंकों में अटके:वेण्डरों के पास 245 सोलर इंस्टॉलेशन भी बाकी, डीएम ने 7 दिन में आवेदन निपटाने के निर्देश दिए
सुलतानपुर में ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के 722 आवेदन बैंकों में लंबित हैं। वहीं, वेण्डर स्तर पर 245 घरों में सोलर पैनल लगने बाकी हैं। सोमवार दोपहर 2:39 बजे कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। पांच बैंकों में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित यूपीनेडा की समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित हैं। डीएम ने कहा- बैंक या बिजली विभाग के स्तर पर आवेदन बिना वजह रोके गए तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ विनय कुमार सिंह ने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को अगले सात दिनों में लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जिले की रैंकिंग सुधारने में मदद मिलेगी। बैंक प्रतिनिधियों से वेण्डरों के साथ अपने मोबाइल नंबर साझा करने को कहा गया, ताकि तकनीकी या कागजी दिक्कतों का सीधे समाधान किया जा सके। बैठक में शामिल नहीं होने वाले बैंक प्रतिनिधियों को अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। 245 घरों में सोलर पैनल लगने बाकी समीक्षा में सामने आया कि वेण्डर स्तर पर 245 सोलर इंस्टॉलेशन बाकी हैं। सीडीओ ने वेण्डरों को संयंत्र लगाने का काम तेज करने को कहा, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। डीएम इंद्रजीत सिंह ने वेण्डरों की समस्याएं सुनीं और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मॉडल सोलर विलेज’ परियोजना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। गांवों में योजना का प्रचार करने के निर्देश डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करने और ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरों में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली विभाग पर लोड कम होगा। इससे गर्मियों में ट्रिपिंग और बिजली से जुड़ी शिकायतों में कमी आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)