पतंग-कारोबारी के बेटे ने रायफल से खुद को गोली मारी:रामपुर में चेहरे और जबड़े में लगी, हालत गंभीर; मुरादाबाद रेफर

Nov 24, 2026 - 23:31
0
पतंग-कारोबारी के बेटे ने रायफल से खुद को गोली मारी:रामपुर में चेहरे और जबड़े में लगी, हालत गंभीर; मुरादाबाद रेफर
रामपुर में पतंग कारोबारी के 19 वर्षीय बेटे ने घर में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली उसके चेहरे और जबड़े में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद पिता उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला घेर जानस खां की है। यहां पीला तालाब चौकी के सामने रहने वाले नईम खां पतंग का कारोबार करते हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा फूल शाह उर्फ हासिम घटना के समय अपने कमरे में था। इसी दौरान कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन घबराकर कमरे की ओर दौड़े। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके चेहरे पर गोली लगी थी और वह दर्द से कराह रहा था। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ठोड़ी के नीचे बंदूक की नाल रखकर चलाई गोली जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पिता उसे लेकर मुरादाबाद चले गए। सूचना मिलने पर गंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने रात करीब साढ़े दस बजे बताया कि युवक के चेहरे और जबड़े में गोली लगी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसने ठोड़ी के नीचे बंदूक की नाल रखकर गोली चलाई होगी। गोली घर में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से चली है। युवक ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मां और भाई-बहन सदमे में, पुलिस कर रही जांच घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की गंभीर हालत की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और रिश्तेदार भी घर पहुंच गए। बेटे को लेकर पिता मुरादाबाद चले गए हैं, जबकि मां और अन्य भाई-बहन इस घटना से इतने परेशान हैं कि फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User