ललितपुर में फंदे से लटका मिला युवती का शव:घर के आंगन में सुसाइ़ड की, परिजनों से पूछताछ

Nov 24, 2026 - 22:41
0
ललितपुर में फंदे से लटका मिला युवती का शव:घर के आंगन में सुसाइ़ड की, परिजनों से पूछताछ
ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के राखपंचमपुर गांव में मंगलवार दोपहर 21 वर्षीय रजनी उर्फ अंजो का शव घर के आंगन में शीशम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन युवती के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके। घर पहुंचे परिजनों को पेड़ से लटका मिला शव रजनी मंगलवार दोपहर घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 3 बजे परिजन घर पहुंचे तो उसका शव रस्सी के फंदे से शीशम के पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को प्राइवेट टैक्सी से ललितपुर के नेहरू नगर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजने की व्यवस्था की। परिजन रात करीब 8:30 बजे वहां पहुंचे, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस बंद मिला। इसके बाद वे शव को मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद शव ले जा रही टैक्सी बंद हो गई। परिजनों ने धक्का देकर टैक्सी स्टार्ट की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी रजनी रजनी तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। परिजन उसके आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User