ठगी के आरोपी को बंधक बनाकर पीटा:अलीगढ़ में युवक को थूक चटवाने और महिलाओं से पिटवाने का आरोप

Sep 26, 2026 - 16:47
0
ठगी के आरोपी को बंधक बनाकर पीटा:अलीगढ़ में युवक को थूक चटवाने और महिलाओं से पिटवाने का आरोप
बन्नादेवी क्षेत्र में 18 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का विवाद मारपीट और जातिसूचक अपशब्दों तक पहुंच गया। साईं विहार ब्लॉक में 29 जुलाई की रात एक युवक को हिसाब-किताब के बहाने बुलाकर कथित तौर पर बंधक बनाया गया। आरोप है कि उससे कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई, उस पर थूका गया और महिलाओं से थप्पड़ लगवाए गए। विरोध करने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी गई। करीब दो महीने बाद बन्नादेवी पुलिस ने अब मामले में दो नामजद भाइयों, उनकी मां, चार अज्ञात महिलाओं और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फर्जी स्टॉक एक्सचेंज कारोबार में फंसाकर 18 लाख लेने का आरोप सूतमिल निवासी सौरब सरन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रमनीत सिंह उर्फ रनवीर जुनेजा और विक्की जुनेजा उर्फ हरमीत सिंह ने उसे फर्जी स्टॉक एक्सचेंज कारोबार में निवेश का झांसा दिया। इस दौरान उससे करीब 18 लाख रुपए लिए गए। रकम के बदले आरोपियों ने बैंक के चेक दिए थे। सौरब के अनुसार, रकम वापस मांगने पर दोनों भाई टालमटोल करने लगे। रात में हिसाब के बहाने बुलाया, खाली प्लॉट में घेरा तहरीर के मुताबिक 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे बिजली कटौती के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सौरब को हिसाब करने के बहाने बुलाने आया। सौरब अपने दोस्त शिवकुमार के साथ उसके बताए स्थान पर पहुंचा। साईं विहार ब्लॉक में आम के पेड़ वाले खाली प्लॉट के पास दोनों भाइयों से उसकी रकम को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान आरोपियों की मां और अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, महिलाओं से पिटवाया सौरब का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और गाली-गलौज की। इसके बाद उसे कान पकड़कर उठक-बैठक करने और थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि उसके ऊपर थूका गया और महिलाओं से थप्पड़ भी लगवाए गए। आरोपियों ने कथित तौर पर महिलाओं से छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 112 पर कॉल करने लगा तो फोन छीना शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने पुलिस की मदद लेने के लिए 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने शहर के कई लोगों से पैसे ऐंठने और पुलिस पर प्रभाव होने की बात कही। सौरब के अनुसार, उससे बाउंस चेक और रकम की रसीद वापस मांगी गई। इन्हें वापस नहीं करने पर ₹2 लाख में हत्या कराने की धमकी दी गई। बन्नादेवी पुलिस ने सौरब की तहरीर पर अब FIR दर्ज की। मामले की विवेचना CO सिटी-2 को सौंपी गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए 18 लाख रुपए की ठगी, मारपीट, धमकी और जातिसूचक अपशब्दों के आरोपों की जांच करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User