बुलडोजर हादसे में जेल गए लोगों की पैरवी करेगी सपा:अखिलेश यादव ने अपडेट लिया; हाईकोर्ट में कानूनी मदद करेगी पार्टी

Nov 28, 2026 - 05:36
0
बुलडोजर हादसे में जेल गए लोगों की पैरवी करेगी सपा:अखिलेश यादव ने अपडेट लिया; हाईकोर्ट में कानूनी मदद करेगी पार्टी
सपा प्रमुख के रोड शो के दिन 18 नवंबर को बुलडोजर (जेसीबी) से दबकर एक बच्चे आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की पैरवी सपा करेगी। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है और 8 लोग जेल भेजे गए हैं। इनमें से अधिकतर सपा के कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार को गोरखपुर से गए सपा नेताओं से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस केस का अपडेट पूछा है। इसमें किस तरह से इन कार्यकर्ताओं की मदद की जाए, इसको लेकर चर्च भी हुई है। सपा प्रमुख ने निर्देश दिया है कि पार्टी के पैनल वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से विमर्श करके इस मामले में जो जरूरी कानूनी सहायता हो, कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए। सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। सपा प्रमुख ने शुक्रवार को गोरखपुर के निवर्तमान एवं पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं चुनाव लड़ चुके नेताओं को लखनऊ बुलाया था। वहां गोरखपुर के हालात पर चर्चा हुई। सपा प्रमुख ने बुलडोजर केस में यहां के नेताओं से अपडेट पूछा। नेताओं ने बताया कि कोर्ट में पैरवी की जा रही है। अखिलेश यादव ने यह भी पूछा कि इस मामले में क्या किया जा सकता है। सभी ने मजबूत पैरवी की जरूरत बताई। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से इस संबंध में अधिवक्ताओं से बात करने का निर्देश दिया है। पहले यह तय किया जाएगा कि जमानत करानी है या रिमांड खत्म कराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सभी की मदद की जाएगी। गोरखपुर से गए एक नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रमुख रूप से इसी मुद्दे पर चर्चा की है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे कुछ नेताओं ने आंदोलन की बात भी कही है। नेतृत्व की ओर से कहा गया है कि कार्यकर्ताओं की हर संभव मदद की जाएगी। कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। यदि जरूरत पड़ेगी तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन भी करेंगे। 66 लोगों पर दर्ज है एफआईआर बच्चे की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी 19 नवंबर को उसके घर गए थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया था। मुख्यमंत्री ने इसे हत्या माना था। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। 20 नवंबर को जेसीबी के चालक विनोद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव, शिवांग निषाद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। इसी तह 21 नवंबर को योगेश यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्‌टू एवं मनोज यादव को जेल भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User