ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी किशोरी ने जिंदगी की जंग हारी:एक सप्ताह के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, छोटी बहन का इलाज जारी

Nov 27, 2026 - 09:55
0
ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी किशोरी ने जिंदगी की जंग हारी:एक सप्ताह के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, छोटी बहन का इलाज जारी
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के छतेला गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसी 15 वर्षीय किशोरी सानिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उसने बीती रात दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में झुलसी उसकी छोटी बहन का अभी उपचार चल रहा है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। 20 नवंबर को हुआ था हादसा दरअसल, पिछले शुक्रवार यानी 20 नवंबर की शाम करीब पांच बजे छतेला गांव में एक मकान के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट हो गया था। उस समय घर के अंदर सानिया और उसकी छोटी बहन कढ़ाई-बुनाई का काम कर रही थीं। ट्रांसफार्मर फटने के बाद उससे निकला गर्म तेल दोनों बहनों पर जा गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया था रेफर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए CHC बघरा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सानिया की हालत गंभीर होने के चलते उसका उपचार जारी था, लेकिन करीब एक सप्ताह तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद बीती देर रात उसकी मौत हो गई। छोटी बहन का उपचार जारी सानिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में घायल उसकी छोटी बहन का उपचार अभी जारी है। एक ही परिवार की दो बेटियों के झुलसने के बाद बड़ी बेटी की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। कॉइल में खराबी से हुआ था विस्फोट हादसे के बाद बिजली विभाग के JE सुनील कुमार ने बताया था कि ट्रांसफार्मर की कॉइल में आंतरिक खराबी के कारण कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User