चारा काटते समय इंजन की बेल्ट में फंसी BSc छात्रा:हरदोई में खाल समेत चोटी अलग हुई; थैले में रखकर भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचा

Nov 27, 2026 - 21:53
0
चारा काटते समय इंजन की बेल्ट में फंसी BSc छात्रा:हरदोई में खाल समेत चोटी अलग हुई; थैले में रखकर भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचा
हरदोई में चारा काटते समय इंजन की बेल्ट में दुपट्टा फंसने से BSc की 20 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर की खाल समेत चोटी अलग हो गई।शुक्रवार दोपहर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां छात्रा का भाई एक थैला में उसकी खाल और चोटी लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना अरवल थाना क्षेत्र की है। इंजन चालू करते समय बिगड़ा संतुलन शेखापुर नगरिया निवासी किसान रामवीर के परिवार में पत्नी उर्मिला देवी, बेटी सोनी, बेटा हिमांशु और सबसे छोटी बेटी अंजू (20) रहती हैं। अंजू सांडी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। परिवार के सदस्य सर्वेश के अनुसार, अंजू रोजाना सुबह मवेशियों के लिए चारा काटती थी। दोपहर करीब 12:30 बजे घर पर अंजू और उसकी भाभी अमिता मौजूद थीं। इसी दौरान अंजू चारा काटने वाली मशीन चालू करने पहुंची। उसने इंजन स्टार्ट करने के लिए हैंडल घुमाया, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान उसका दुपट्टा इंजन की बेल्ट में फंस गया। देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गई। भाई थैला में लेकर पहुंचा खाल और चोटी हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो अंजू गंभीर रूप से घायल थी। हादसे में उसके सिर की खाल समेत चोटी अलग हो गई थी। परिजन उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उसका भाई हिमांशु एक थैला में खाल और चोटी लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को दिखाया। बेटी की हालत देखकर बदहवास हुई मां मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने अंजू का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। दो दिन पहले सांडी के कुबेरपुर स्थित मायके गई मां उर्मिला देवी को घटना की जानकारी मिली तो वह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। बेटी की हालत देखकर वह बदहवास हो गईं। हादसे के बाद परिवार में मातम और चिंता का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User