वाराणसी के रिहायसी इलाके में बंद मकान में लगी आग:आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई; 500मी. तक लगा जाम, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Nov 27, 2026 - 12:21
0
वाराणसी के रिहायसी इलाके में बंद मकान में लगी आग:आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई; 500मी. तक लगा जाम, शॉर्ट सर्किट की आशंका
वाराणसी के नंदेसर के रिहायशी इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस बल ने मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था संभाली। आग बुझने के बाद रास्ता सामान्य हुआ। बात दें कि मकान लंबे समय से बंद था इस लिए कोई जन हानि नहीं हुई। देखे तस्वीरें… लंबे समय से बंद मकान में भरा था कूड़ा-कबाड़ स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस मकान में आग लगी, वह काफी समय से बंद पड़ा था। उसमें कोई नहीं रहता था। मकान के अंदर कूड़ा-कबाड़ भरा हुआ था। ऐसे में घटना के समय घर में किसी के मौजूद नहीं होने से जनहानि की सूचना नहीं है। लोगों ने बताया कि मकान के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई है। 500 मीटर तक वाहनों की कतार, एक घंटे प्रभावित रहा यातायात आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। देखते ही देखते करीब 500 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने यातायात संभालने की कोशिश की। दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने और गाड़ियों के हटने के बाद रास्ता साफ हुआ। मजदूरों ने देखी आग, फायर ब्रिगेड को दी सूचना मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि वे अपने काम में लगे थे, तभी मकान में आग दिखाई दी। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User