यार्ड री-मॉडलिंग के चलते 4 स्पेशल ट्रेनें कैंसिल:नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी

Sep 28, 2026 - 10:52
0
यार्ड री-मॉडलिंग के चलते 4 स्पेशल ट्रेनें कैंसिल:नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी
उत्तर मध्य रेलवे ने यार्ड री-मॉडलिंग के चलते कई ट्रेनों को निर्धारित तारीखों पर निरस्त करने का फैसला किया है। इनमें कानपुर सेंट्रल-मदुरै और प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन नंबर 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै विशेष ट्रेन 30 सितंबर, 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल भी 6 दिन नहीं चलेगी ट्रेन नंबर 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर विशेष ट्रेन 30 सितंबर, 7 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी। नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल के फेरे बढ़ाए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04052/04051 के फेरे बढ़ा दिए हैं। प्रयागराज होकर चलने वाली यह ट्रेन अब हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को संचालित होगी। अक्टूबर में यह ट्रेन 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद नवंबर में ट्रेन 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 और 29 नवंबर को संचालित होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह यार्ड री-मॉडलिंग के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को निर्धारित तारीखों पर यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की पुष्टि कर लेने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User