यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:25 गुना ज्यादा बारिश; मोदी से मिले योगी; शिवपाल बोले-कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में लगातार हो रही बारिश से भारी तबाही को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सीएम योगी की दिल्ली में पीएम योगी से मुलाकात से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर बारिश में उड़ नहीं पाया; 24 घंटे में 25 गुना बारिश यूपी में लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 52.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 2.7 मिमी से करीब 25 गुना ज्यादा है। 1 जून से अब तक 751.9 मिमी बारिश हो चुकी है। शहर से गांव तक हर ओर पानी ही पानी दिखा रहा है। बारिश के दौरान हुए हादसों में 18 मौतें हो चुकीं हैं। काशी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। पूरी खबर पढ़ें 2- सीएम योगी दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी को गणेश प्रतिमा गिफ्ट दिया सीएम योगी ने पीएम मोदी से शनिवार को मुलाकात कर गणेश प्रतिमा भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी उन प्रोजेक्ट्स की लिस्ट लेकर पहुंचे थे जिनका पीएम के हाथों उद्घाटन/ शिलान्यास होना है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। योगी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करेंगे। उनसे राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- प्रेमानंदजी के शिष्य का शव देखकर मां रोईं, बोलीं- मिलने नहीं दिया जाता था वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद मां ने मुलाकात नहीं होने देने का आरोप लगाया है। कहा- बेटे से 2 साल पहले बात हो पायी थी। पुलिस के अनुसार, रसिक ने शुक्रवार सुबह चौथी मंजिल से कूदकर जान दी। उनके कमरे से मिले ग्राइंडर पर खून के निशान हैं। आशंका है कि ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया था। पूरी खबर पढ़ें 4- शिवपाल बोले- कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा, जसवंतनगर में रिकॉर्ड जीत होगी इटावा में शिवपाल यादव ने कहा कि हमारे पूरे जसवंतनगर में कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगा। यहां फिर रिकॉर्ड जीत होगी। दरअसल, अखिलेश यादव की रायबरेली में रथयात्रा करने पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि हमारी पार्टी के नेता भी आने वाले दिनों में सपा के गढ़ इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के दौरे कर सकते हैं। अखिलेश का रायबरेली जाना कुछ भी गलत नहीं था। 5- एक्सप्रेस-वे पर क्रेटा कार 5 बार पलटी, 3 की मौत, एयरबैग से बची 2 की जान आगरा में 140 की रफ्तार से दौड़ती क्रेटा डिवाइडर से टकराकर 4-5 बार पलट गई। पिछली सीट पर बैठे 3 लोगों की मौत हो गई। वे उछलकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरे। ड्राइवर और एक युवक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, इसलिए एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पहिए तक अलग हो गए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अनुप्रिया पटेल ने सपा-इंडी गठबंधन पर कसा तंज, बोलीं- आपस में ही चुनौती दे रहे कानपुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा की पीडीए रथयात्रा और इंडी गठबंधन पर तंज कसे हैं। अनुप्रिया ने कहा कि इनका गठबंधन तो ऐसा लगता है, जैसे दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए। गठबंधन के दल ही एक-दूसरे के गढ़ से एक-दूसरे को चुनौती देने का काम कर रहे। आमने-सामने हैं और चुनाव साथ लड़ने की बात करते हैं। हम सब तो यह देखकर आनंद ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7- कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत; स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसे कानपुर में फॉर्च्यूनर सवार कारोबारी पवन अग्रवाल (60) की मौत हो गई। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्टीयरिंग के बीच फंस गए। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें 8- रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देकर भावुक हुए अखिलेश, बोले- बड़ा नुकसान हुआ अखिलेश यादव दिवंगत पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए। शनिवार को लखनऊ में पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित करते हुए कहा- उनका जाना समाजवादी आंदोलन और पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। मंत्री दयाशंकर सिंह भी श्रद्धांजलि पहुंचे। सीएम योगी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। चौधरी का शुक्रवार देर रात PGI में निधन हुआ था। वह 80 साल के थे। पूरी खबर पढ़ें 9- हरदोई में पत्नी की डिलीवरी के दिन पति की मौत, सास-साले की भी जान गई हरदोई में शनिवार दोपहर कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटा और दामाद शामिल हैं। तीनों लोग बाइक से जिला अस्पताल जा रहे थे। वहां महिला की बेटी एडमिट थी, जिसकी आज डिलीवरी होनी थी। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। जीजा-साले नोएडा में प्राइवेट जॉब करते थे। दोनों डिलेवरी के पहले नोएडा से घर लौटे थे। पूरी खबर पढ़ें 10- अलीगढ़ में पोता जीता तो 98 साल की दादी जमकर नाचीं, बोलीं- फिर डांस करूंगी अलीगढ़ के एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में हो रहे एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। पोते की इस उपलब्धि पर 98 साल की दादी गेंदो देवी खुशी से झूम उठीं। इतना नाचीं कि सांस फूलने लगी। बोलीं- अब शरीर में वो करंट नहीं रहा, ताकत भी नहीं। मेरा गोलू आएगा तो फिर नाचूंगी। 10000 मी. दौड़ में मेडल जीतने वाले गुलवीर 2023 में हुए एशियन गेम्स में भी कांस्य जीते थे। पूरी खबर पढ़ें 11- अमरोहा में गैंगरेप के आरोपी इंस्पेक्टर-दरोगा सहित 4 सस्पेंड; हरियाणा की रहने वाली है युवती अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप के मामले में चार पुलिसवालों को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया। इनमें दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद मलिक, CRPF के इंस्पेक्टर लालाराम यादव और हेड कॉन्स्टेबल मोहित शामिल हैं। गैंगरेप की घटना 22 सितंबर की है। पीड़िता हरियाणा की रहने वाली है। फार्म हाउस उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा का है। पूरी खबर पढ़ें 12- आगरा में करोड़पति साधु की हत्या, भतीजे ने दोस्तों के साथ पीटकर मार डाला आगरा में भतीजे ने साधु बने करोड़पति चाचा की हत्या कर दी। जमीन की लालच में भतीजे ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर सिलबट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। चाचा ने कुछ समय पहले अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। हालांकि, अब भी तीन बीघे से ज्यादा जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों में थी। भतीजा जमीन और रकम हड़पना चाहता था। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 13- अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स बनेंगी सीता, रवि किशन बनेंगे श्री राम अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो माता सीता का किरदार निभाएंगी। गोरखपुर सांसद रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। मनोज तिवारी भी मंच पर दिखेंगे। जबकि अरुण बख्शी रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकरण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। 10-20 अक्टूबर तक दिल्ली में मंचन होगा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- 308 पहियों वाला ट्रक, एक महीने में वाराणसी से लखीमपुर पहुंचेगा यूपी के कई जिलों में 308 पहियों वाले ट्रक को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही। दरअसल, बलरामपुर चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट लगाया जाना है। इसके लिए 180 टन का वेसल बेल्जियम से मंगाया गया है। ऑपरेटिंग मैनेजर के मुताबिक, ट्रक 15 मई को ओडिशा के पारादीप से चला था। अब तक 800 किमी दूरी तय कर चुका है। इसे लखीमपुर पहुंचने में एक महीने का समय लगेगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ 27 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ होगा। लखनऊ में सीएम योगी इसका उद्घाटन करेंगे। 47 जगहों पर 4 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)