यूपी के 46 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:गोंडा में पुल डूबा, बरेली में आज स्कूल बंद; 150-साल पुरानी मस्जिद बही

Sep 28, 2026 - 07:34
0
यूपी के 46 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:गोंडा में पुल डूबा, बरेली में आज स्कूल बंद; 150-साल पुरानी मस्जिद बही
यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। करीब 80 घंटे तक हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सीतापुर में सरायन और पिरई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। बाढ़ का पानी शहर के बाईपास किनारे स्थित केशव ग्रीन सिटी कॉलोनी में 5 से 6 फीट पानी भर गया है। करीब 200 मकानों के कमरों, किचन और बेडरूम तक कमर से ऊपर पानी पहुंच गया। सभी लोग ट्रैक्टर और जेसीबी से सामान शिफ्ट कर रहे हैं। उन्नााव के चकलवंशी के घरों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। लोग मकानों और दुकानों में की छत पर रह रहे हैं। गंडक (नरायणी) नदी से पानी छोड़े जाने के कारण कुशीनगर के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। गोंडा में टेढ़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से चंदवतपुर घाट का पुल पानी में डूब गया। बरेली में बारिश के कारण 28 सितंबर को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। रेजीडेंसी गार्डन में तीन फीट से ज्यादा पानी भरा है। सुभाषनगर, सिकलापुर, सिटी स्टेशन रोड, हजियापुर, जगतपुर और पुराने शहर समेत कई इलाकों में जलभराव है। बहेड़ी के कल्याणपुर में बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे बसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अयोध्या में 22 हजार बीघा से ज्यादा फसल प्रभावित हुई है। वहीं रविवार को बाराबंकी में 30 दिन से सरयू नदी में लटकी 150 साल पुरानी मस्जिद बह गई। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सोनिक टोल प्लाजा के पास 2-3 फीट जलभराव हो गया। पंप की मदद से पानी को एक्सप्रेस-वे से बाहर निकाला गया। लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में पानी भर गया। इकाना स्टेडियम के पास सड़क धंस गई। हरदोई में ADM की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। लोगों ने धक्का देकर निकाला। कोतवाली में पानी भर गया। बरसाती पानी SHO के कमरे में घुस गया। बरेली में आकाशवाणी केंद्र में इतना पानी भर गया कि लोग पटरे की नाव बनाकर बाहर निकला। आंधी-बारिश से प्रदेश में 2 दिन में 63 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग जिलों में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। कुशीनगर में गंडक बैराज के 36 फाटक खोल दिए गए हैं। सीएम योगी ने लोगों से अपनों का ख्याल रखने की अपील की है। यूपी में पिछले तीन दिनों में 111.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 9.4 मिमी बारिश होती है। यानी इन तीन दिनों में सामान्य से 1084% ज्यादा बारिश हुई। आज सोमवार को भी 46 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए बारिश से फसल बर्बाद हुई तो मुआवजा कैसे पाएं, जानिए यूपी के मौसम से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़िए- आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User