सीएचओ ने आंदोलन का किया ऐलान:नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर सीएचओ 28-29 सितंबर को करेंगे विरोध
एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (ACHO), उत्तर प्रदेश ने शासन की कथित वादाखिलाफी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत हजारों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) आंदोलन में शामिल होंगे। संगठन का आरोप है कि 2024 में हुए आंदोलन के दौरान विभागीय स्तर पर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी प्रमुख मांग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कई बार ज्ञापन और पत्राचार के बावजूद केवल आश्वासन मिलने से सीएचओ में नाराजगी है। इसी को लेकर सीएचओ ने जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगों से अवगत कराया है। संगठन ने बताया कि 28 और 29 सितंबर को सीएचओ काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे और ऑनलाइन कार्य बंद रखेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को प्रदेशभर के सीएचओ लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, मानदेय निर्धारण, पीबीआई का विलय, भर्ती में वरीयता, पारदर्शी स्थानांतरण और सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं। संगठन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)