यूपी की बड़ी खबरें:शामली में हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट की मौत, कार में मिला शव; दिल्ली से यमुनानगर जा रहे थे
शामली में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में रिसर्च साइंटिस्ट विशाल की मौत हो गई। वह दिल्ली से दोस्त की कार लेकर यमुनानगर स्थित घर जा रहे थे। शनिवार शाम उन्हें कंपनी के वार्षिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल होना था। एक साल के बेटे से मिलने की खुशी भी थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे में उनकी जान चली गई। बाबरी थाना क्षेत्र में तेज टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन के अंदर से उनका शव बरामद किया। शनिवार सुबह परिजन शामली पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो परिवार में मातम छा गया। पढ़िए पूरी खबर… गोंडा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; प्रिंसिपल की मौत, बाजार से लौट रहे थे गोंडा में बाइक सवार प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें प्रिंसिपल बाइक से आते दिख रहे हैं। सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो जाती है। हादसे में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। मौके पर भीड़ लग जाती है। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचती है। उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जाती है। घटना 23 सितंबर यानी बुधवार की है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान प्रिंसिपल ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद पर फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने राज्य सरकार, हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनीं। यह मामला जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी की याचिका से जुड़ा है। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट चंदौसी के 19 नवंबर 2024 के एडवोकेट कमिश्नर सर्वे नियुक्त करने के आदेश को सही ठहराया था। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)