शीतला-चौकिया धाम में मनोज तिवारी ने गाए देवी गीत:देव दीपावली महोत्सव में माता के दर्शन-पूजन के बाद मंच पर पहुंचे सांसद
जौनपुर के शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने देवी गीत और पचरा गाकर समां बांधा। उनका कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। मंदिर परिसर को झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। माता का जयकारा लगाकर शुरू किया गायन मनोज तिवारी ने सबसे पहले शीतला माता के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद कुंड के पास बने मंच पर पहुंचे और माता का जयकारा लगाया। उन्होंने ‘शीतला धाम चौकिया जौनपुर के शान भईल बा, हमसे मत पूछा ओकरा से पूछा जे-जे गईल बा...’ और ‘बानी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा...’ समेत कई देवी गीत प्रस्तुत किए। गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बोले- जौनपुर से कई कलाकारों ने हासिल किया मुकाम मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल में जौनपुर ऐसा जिला है, जहां से कई कलाकार और अधिकारी निकलकर ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित विनय त्रिपाठी ने उन्हें शीतला माता का चित्र और चुनरी भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)